Varanasi News: पुलिस उपायुक्त ने किया गश्त
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को पुलिस लाइन चौराहा से अर्दली बाजार रोड होते हुए भोजूबीर तिराहे तक पैदल गश्त किया। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान कराया गया। साथ ही अतिक्रमण हटवाया गया। संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए हिदायत दी गई । पैदल गश्त के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.