वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इसमें पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में सोमवार को साइबर क्राइम की समीक्षा की। उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों, साइबर अपराधियों पर कार्रवाई एवं लंबित प्रकरणों की 15 दिन में समीक्षा करने का जोन साइबर प्रभारी को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बनारस की पुलिसिंग में समयानुकूल बदलाव की जरूरत है। साइबर अपराध के बदलते स्वरूप एवं नए तौर-तरीकों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी संसाधनों, साइबर इंटेलिजेंस और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों के पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। म्यूल अकाउंट खुलवाने एवं संचालित करने वालों, साइबर ठगी की धनराशि निकालने वालों, फर्जी सिम जारी करने वालों, फर्जी कॉल सेंटर संचालकों तथा एटीएम के माध्यम से ठगी की धन...