Varanasi News: पुराने ई-रिक्शा पर फर्जी चेसिस नम्बर लगाकर बेचा गया
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट थाने में मुन्ना बजरंगी गिरोह के कथित सदस्य समेत पांच के खिलाफ फर्जी चेसिस नंबर के आधार पर दर्ज मुकदमे का आधार बीते मार्च का है। इसमें तब परिवहन आयुक्त की ओर से कराई गई जांच में पुराने और बकाया किस्त के कारण खींचे जा चुके ई-रिक्शा में दूसरी कंपनी के चेसिस नंबर लगाने जैसा गड़बड़झाला सामने आया था। मार्च में ही जांच रिपोर्ट भी आ गई थी, लेकिन मुकदमा अब कराया गया है। शासन में पत्र भेजने और सीपी से शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। मार्च में वाराणसी के एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार वर्मा, उप परिवहन आयुक्त भीमसेन सिंह ने जांच रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को सौंपी थी। इसमें सामने आया था कि ई-रिक्शा विक्रेता प्रतीक सर्राफ रिपेयरिंग की आड़ में जिन वाहनों की किस्त नहीं जमा हो पाती है, उन्हें जब्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.