Varanasi News: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को यूपी कॉलेज के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए बांहों पर काली पट्टी बांधी। कॉलेज परिसर में उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों की तमाम मांगें अर्से से लंबित हैं। शासन की उदासीनता से उनका नुकसान हो रहा है। मांगों की ओर उसका ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है। फुपुक्टा की 30 सूत्री मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की अधिवर्षता आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करना और मेडिकल अवकाश की सुविधा देने की मांगें प्रमुख हैं। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.