Varanasi News: पुराछात्रों ने किया प्रधानाचार्य का अभिनंदन
वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी। सेंट जॉन्स स्कूल, मढ़ौली में बुधवार को एलुमनाई एसोसिएशन की तरफ से विद्यालय के नवनियुक्त प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स डिसूजा का स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम 'नवांकुर' भी आयोजित किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। उन्होंने स्कूल के अपने दिनों के अनुभव भी साझा किए। प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स डिसूजा ने एलुमनाई एसोसिएशन की सराहना करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होने कहा कि पूर्व छात्र विद्यालय की पहचान और वर्तमान छात्रों के लिए मार्गदर्शक होते है। उन्होंने वर्तमान छात्रों को कर्तव्यबोध से परिचित कराते हुए एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.