वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पुत्र प्राप्ति और उसकी दीर्घायु एवं समृद्धि की कामना से माताओं ने सोमवार को गणेश चौथ का व्रत किया। नगर के गणेश मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। माला-फूल और पूजन सामग्री लिए व्रती महिलाएं अपनी बारी की प्रतीक्षा में कतारबद्ध दिखीं। प्रथमेश तक शीघ्र पहुंचाने के लिए उन्होंने अपनी मनोकामना गणेश वाहन मूषक के कान में कही। यह दृश्य दुर्गाकुंड के दुर्ग विनायक मंदिर समेत शहर के सभी गणेश मंदिरों में दिखा। बड़ा गणेश, चिंतामणि गणेश, सिद्धिविनायक आदि मंदिरों में सुहागिनें दर्शन-पूजन को पहुंचीं। सभी प्रमुख विनायक मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गणेश चतुर्थी पर पुत्रवती महिलाओं ने रखा व्रत दुर्ग विनायक मंदिर की भव्य सजावट हुई ...