Varanasi News: पुणे की फ्लाइट लेट, आठ विमानों के समय बदले गए
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। एयर शो के चलते लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक विमानों का संचालन बंद रहा। इस दौरान ऑपरेशनल कारणों से अकासा एयर का नवी मुंबई से वाराणसी आने वाला विमान क्यूपी 2021 निरस्त रहा। वहीं, स्पाइसजेट एयरलाइंस का पुणे का विमान एसजी 525 अपने निर्धारित समय दोपहर तीन बजे की जगह तीन घंटे की देरी से शाम छह बजे एयरपोर्ट पर उतरा। एयर इंडिया एक्सप्रेस के तीन और इंडिगो एयरलाइंस के पांच विमान भी रीशेड्यूल किए गए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एयर शो : चेन्नई और पुणे के विमान तीन घंटे से ज्यादा लेट गए यह भी पढ़ें- Varanasi News: हवा में मूव, लूप, वर्टिकल चार्ली और यू-टर्न का रोमांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.