Varanasi News: पुजारी के विवाद में शिवपुर के राधा-कृष्ण मंदिर पर जड़ा ताला, पुलिस तैनात
वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी)। शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आला काल्हा पोखरा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार सुबह महिलाओं द्वारा ताला जड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुराने पुजारी के दोबारा लौटने से नाराज परमानंदपुर की महिलाओं ने यह विरोध प्रदर्शन किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परमानंदपुर निवासिनी महिलाओं काकहना है कि मंदिर में किसी अन्य या विवादित पुजारी को नहीं रहने दिया जाएगा। वे स्वयं मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी या फिर अपनी मर्जी से किसी योग्य पुजारी को नियुक्त करेंगी। महिलाओं की मांग है कि जब तक इस विवाद का कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक मंदिर का ताला बंद रहेगा। स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.