Varanasi News: पीपल के पेड़ से टकरा गई बाइक, दो युवकों की मौत
वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। मरुई (सिंधोरा) में रविवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उपचार के दौरान दो की मौत हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सरायशेख लार्ड गांव निवासी 32 वर्षीय अरविंद उर्फ संतू जैसवार के घर मेघियां गांव के उसके दोस्त 28 वर्षीय साजन जैसवार और 30 वर्षीय विवेक जैसवार बाइक से पहुंचे थे। इसके बाद तीनों एक ही बाइक से कहीं निकले थे। मरुई पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ में भिड़ गई। हादसे की जानकारी पर अरविंद की बहन और रिश्तेदार पहुंचे। पुलिस की मदद से तीनों को चोलापुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान साजन और विवेक की मौत हो गई। अरविंद को वहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.