Varanasi News: पीडीए व्यापारी सम्मेलन में जुटेंगे मंडल के व्यवसायी
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। समाजवादी व्यापार सभा की तरफ से 30 अक्टूबर को पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरोजा पैलेस में 30 अक्टूबर को वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर के समाजवादी व्यापार सभा के जिला संगठन के पदाधिकारियों, व्यापारियों और वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। इसमें दो हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्य अतिथि घोसी सांसद राजीव राय और समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि आशुतोष सिन्हा उपस्थित रहेंगे। प्रेसवार्ता में मुरलीधर जायसवाल, राजकुमार यादव, संजीव जायसवाल, आलोक प्रकाश गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.