वाराणसी, अक्टूबर 22 -- Varanasi News: वाराणसी। रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने गुरुवार को एक युवक की जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार केरल निवासी युवक केदार घाट के आगे पानी में बह रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल हरेंद्र यादव, आरक्षी अरशद खान, जयप्रकाश सिंह तथा गौतम वर्मा ने बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने अथक प्रयास कर युवक को अचेत अवस्था में पानी से बाहर निकाला और बिना देर किए उसे मेडिकल टीम के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...