वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंटोंमेंट स्थित दी प्रभु नारायण यूनियन (पीएनयू) क्लब की प्रबंध समिति के चुनाव में बुधवार को सदस्य पद के उम्मीदवार विशाल जायसवाल ने पर्चा वापस ले लिया। इस तरह अध्यक्ष और सचिव की तरह सदस्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही इन्हें प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। क्लब के अध्यक्ष पद पर रवि प्रकाश जायसवाल और सचिव कुमार सौरभ तथा कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों पर गुरदीप सिंह, विशाल जायसवाल, डॉ. संजीव कुमार सिंह, कपिल मेहरा, अनिल चंद जैन, सुजीत केसरी, आलोक जायसवाल और केदार धन्नानी ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। यह भी पढ़ें- कैंटोंमेंट स्थित दी प्रभु नारायण यूनियन (पीएनयू) क्लब की प्रबंध समिति के चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को ए...