वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। पीईटी के परीक्षार्थियों के लिए अनारक्षित विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी। एनईआर (वाराणसी मंडल) के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या-05153 बलिया से 24, 29 और 31 अक्तूबर को शाम 7.30 बजे प्रस्थान करके रात 10:20 बजे कैंट आएगी। यहां से बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन होकर अगले दिन सुबह 6 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या-05154 परीक्षा विशेष गाड़ी 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को कानपुर सेंट्रल से दोपहर 12:55 बजे प्रस्थान कर रात 9.10 बजे कैंट आएगी। देर रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी। उधर, उत्तर रेलवे की ओर से चलने वाली विशेष गाड़ी 25 अक्तूबर को लखनऊ से शाम 6:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पीईटी 25, 30,1 नवंबर को, स्पेशल ट्रेनें चले...