वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। पिशाच मोचन स्थित कुंड में बुधवार सुबह मलदहिया निवासी 34 वर्षीय राजू कुमार उर्फ दीपक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस शव लेकर कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंची। यहां परिजनों ने पुलिस से शव छीन लिया और घर ले जाने लगे। पुन: पुलिस ने प्रयास कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। राजू कुमार उर्फ दीपक सुबह करीब 6:30 बजे अपने दो साथियों करन और लखन के साथ कुंड में स्नान करने पहुंचा था। स्नान के दौरान राजू गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, लल्लापुरा चौकी प्रभारी प्रीति गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। एनडीआरएफ की मदद से शव निकलवाकर एंबुलेंस से कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया। परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करते ह...