वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को पितृपक्ष और रामलीला की तैयारियों के मद्देनजर पिशाच मोचन और रामनगर का निरीक्षण किया। पिशाच मोचन में सफाई व्यवस्था बेहतर करने, खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बदलने, कुंड की निरंतर सफाई और पेयजल टैंकर की उपलब्धता के साथ मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने पिशाचमोचन और आसपास सीवर ओवरफ्लो की शिकायतों का जल्द समाधान कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने रामनगर रामलीला मैदान का भी निरीक्षण किया। यहां मोबाइल टॉयलेट लगाने और लगातार सफाई कराने, पर्याप्त संख्या में पेयजल टैंकर रखने को कहा। उन्होंने नवरात्र, दशहरा के मद्देनजर पूजा पंडालों के आसपास गड्ढों को तत्काल प्रभाव से भरने का निर्देश दिया है। पूजा पंडालों के आसपास नियमित कूड़ा उठान, च...