Varanasi News: पिता की पेंशन के लिए भाइयों में चाकूबाजी, दो लहूलुहान
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: गंगापुर (वाराणसी), संवाद। काशी विद्यापीठ परिसर के सामने हनुमान मंदिर परिसर में पिता की पेंशन के लिए सोमवार को दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें सुभाष यादव ने अपने बड़े भाई नंदा यादव को चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया। नंदा को बचाने आए भतीजे दीपक यादव और सावन यादव को भी उसने चाकू मारकर घायल कर दिया। इनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्थाानीय लोगों ने सुभाष को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। पुलिस के अनुसार गंगापुर इंटर कॉलेज में चपरासी पद से रिटायर कर्मचारी बैलाश यादव की पेंशन को लेकर उनके पुत्रों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार शाम लगभग छह बजे बैलास अपने बड़े पुत्र नंदा यादव और अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.