Varanasi News: पिक एंड ड्रॉप के चिन्हित स्थलों पर ही रुकेंगे ऑटो-ई-रिक्शा
वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर में ऑटो एवं ई-रिक्शा के लिए पिक एंड ड्रॉप स्थलों को चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर ऑटो चालक केवल यात्रियों को उतारने अथवा बैठाने के लिए रुकेंगे। यहां ऑटो, ई-रिक्शा की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में पार्किंग प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इन स्थानों में इंग्लिशिया लाइन, पांडेयपुर-आजमगढ़ रोड, चौकाघाट पुल के पास, आशापुर-सारनाथ रोड, मैदागिन पर कोतवाली के सामने, पड़ाव, लंका, बसंत कॉलेज के पास, कलेक्ट्री फार्म तथा दुर्गाकुण्ड ऑटो स्टैंड शामिल हैं। इसके अलावा निजी जमीन पर पार्किंग स्टैंड संचालकों से नगर निगम अब पहले से कम राशि वसूलेगा। निजी भूमि पर पार्किंग संचालित करने वाले लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.