Varanasi News: पिकअप की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
वाराणसी, सितम्बर 28 -- Varanasi News: रोहनिया। टड़ियां मोहनसराय के पास रविवार को साइकिल सवार को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में मिर्जापुर के लक्षिरामपुर जमुना निवासी बृजेश कुमार शुक्ला की मौत हो गई। बृजेश जगतपुर में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। पुलिस ने बताया कि बृजेश साइकिल से कहीं जा रहे थे। रोहनिया की तरफ जा रही पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी, मौके पर ही बृजेश की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- Chapra News: ड्यूटी करने साइकिल से आ रहे गार्ड को ट्रक ने रौंदा, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.