वाराणसी, नवम्बर 18 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी) संवाद। मवइयां (सारनाथ) स्थित पुराना आरटीओ चौराहा पर मंगलवार सुबह ऑटो एवं पिकअप की टक्कर हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य जख्मी हो गईं। सारनाथ पुलिस ने घायलों को पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अकथा (सारनाथ) की 58 वर्षीय शांति देवी परिवार के साथ चंदौली स्थित रिश्तेदारी में छठ पूजा में शामिल होने गई थीं। पूजा कार्यक्रम की समाप्ति के बाद परिवार के साथ ऑटो से घर आ रही थीं। ऑटो जब पुराना आरटीओ चौराहा पहुंचा। चालक ने तेजी से हवेलिया चौराहा की तरफ घुमाया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: ऑटो पीकअप की टक्कर में चार घायल, एक की मौत इस बीच पहड़िया की तरफ से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें ऑटो चालक सहित पांचों महिला...