Varanasi News: पारा गिरने से ठंड बढ़ी
वाराणसी, नवम्बर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस में ठंड बढ़ने लगी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम रहा। मंगलवार रात सर्द रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह और देर रात ठंड का असर दिखा। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस और घटेगा। इससे ठंड बढ़ेगी। गुरुवार सुबह हल्का कोहरा छाये रहने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.