Varanasi News: पानी भरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से चार घायल
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। अमरा चौराहा-चितईपुर-भिखारीपुर मार्ग पर मंगलवार शाम ई-रिक्शा पलटने से चार लोग घायल हो गए। इस दौरान स्कूटी सवार युवती भी चोटिल हो गई। पलटे ई-रिक्शा में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमरा चौराहा-चितईपुर भिखारीपुर मार्ग जानलेवा हो चुका है। जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन वाहन पलटते हैं। आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद भी अफसर कार्रवाई नहीं करते हैं। आशंका जताई कि उनकी लापरवाही से किसी दिन बड़ा हादसा हो जाएगा। उक्त मार्ग पर निकासी न होने से पानी भरा हुआ है। ऐसे में दिखाई नहीं देते हैं। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता की। बावजूद इसके समस्या दूर नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.