Varanasi News: पात्रों का चयन दूसरी स्वर परीक्षा में भी नहीं हो सका
वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध रामलीला के लिए मुख्य पात्रों का चयन सोमवार को दूसरी बार भी नहीं हो सका। अब 30 जुलाई को प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बीते शुक्रवार को भी पात्रों के चयन के लिए स्वर परीक्षा ली गई थी लेकिन निर्णय नहीं हो सका था। शुक्रवार को चयन के लिए डेढ़ दर्जन बालकों को आमंत्रित किया गया था। दुर्ग स्थित देवी मंदिर के बरामदे में कुंवर अनंत नारायण सिंह की मौजूदगी में बालकों से श्रीराम चरित मानस के दोहों और श्लोकों का स्वरबद्ध गायन और वाचन कराया गया। उनके कंठ की मधुरता और स्वर के उतार चढ़ाव की परीक्षा ली गई थी। स्वर परीक्षा देने वाले बालकों में से ही रामलीला के मुख्य पात्रों की भूमिका निभाने के लिए पांच पात्रों का चयन किया जाएगा।
पात्रों के चयन में बदलाव माना जा रहा है कि पिछली बार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.