वाराणसी, सितम्बर 10 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। पाण्डेयपुर चौराहे के पास गुरुवार सुबह प्रमुख साड़ी कारोबारी 52 वर्षीय विजेंद्र सोनी ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली सिर में फंस गई है। गंभीर हालत में परिजन उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

घटना का विवरण बताया गया कि विजेंद्र सोनी सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से करीब 30 मीटर आगे बढ़ने के बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे के बाद सिर में फंसी गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किए जाने की बात कही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि वि...