वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पांडेयपुर चौराहे के ओवरव्रिज पर सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत छह चर्चित चेहरों की तस्वीरों वाला राजनीतिक पोस्टर लगाए जाने से हलचल रही। पोस्टर पर लिखा था- माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश। इसकी जानकारी होने पर सपा कार्यकताओं ने पोस्टर को हटवा दिया। पांडेयपुर चौराहा शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है और ओवरव्रिज से दिनभर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। सोमवार को ओवरव्रिज पर लगाए गए पोस्टर में एक ओर अखिलेश यादव की तस्वीर थी। जबकि उनके साथ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, रमाकांत यादव, उमाकांत यादव और मुन्ना बजरंगी के फोटो लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 'माफियाराज' के पोस्टर पर अख्रिलेश, अतीक, भडके सपाई पोस्टर के जरिए अखिलेश यादव के कार्यकाल को...