Varanasi News: पांच युवकों की जान लेने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार
वाराणसी, अक्टूबर 21 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। रूपापुर फ्लाई ओवरब्रिज पर कार में पीछे से टक्कर मारकर पांच दर्शनार्थियों की जान लेने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने मंगलवार को शिवरामपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार चालक जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा थाना क्षेत्र के वासकुरा गांव निवासी जाबिद अहमददार है। पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक पर सेब लदे थे। जिन्हें झारखंड की राजधानी रांची पहुंचाना था। निर्धारित समय पर माल पहुंचाने पर अतिरिक्त ईनाम मिलने की उम्मीद में वह ट्रक तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान रूपापुर ओवरब्रिज पर कार में पीछे से टक्कर लग गई। गौरतलब है कि 19 अक्तूबर सुबह करीब छह बजे शिवपुर क्षेत्र के आठ लोग स्कॉर्पियो से मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर लौट रहे थे। रूपापुर फ्लाई ओवरब्रिज पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.