वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के तहत गुरुवार को भी ध्वस्तीकरण किया गया। मस्जिद करीमुल्ला शाह, निसारन, अली रजा खान, संगमरमर और रंगीले शाह के शेष हिस्से तोड़े गए। इसके अलावा 52 अन्य भवनों का काफी हिस्सा तोड़ा गया। इन भवनों पर पहले कार्रवाई की जा चुकी थी। काम तेज करने को पीडब्ल्यूडी ने श्रमिकों की संख्या दोगुनी कर दी और मशीनें भी बढ़ दीं हैं। दालमंडी की 650 मीटर लम्बी सड़क को लगभग 221 करोड़ से 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। जुलाई के अंतिम सप्ताह से सड़क निर्माण शुरू होने की सम्भावना है। इसके दायरे में 184 भवन आ रहे हैं। इनमें छह मस्जिदें भी हैं। पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) अब तक 107 भवनों की रजिस्ट्री करा चुका है। वहीं, नगर निगम ने दर्जनों भवनों को जर्जर और वीडीए ने कइयों को अवैध घोषित किया है।

ध्वस्तीकरण की प्रक्...