Varanasi News: पांच दिन नहीं होगी फल-सब्जी आपूर्ति
वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो के लिए पांच दिन तक पहड़िया मंडी अस्थायी रूप से अधिग्रहित रहेगी। इस बाबत नोटिस मिलने से फल-सब्जी व्यापारियों में रोष है। कहा कि 21 से 25 अक्तूबर तक मंडी अधिग्रहित रहने से फल-सब्जियों की आपूर्ति बाधित रहेगी। संबंधी नोटिस से उन्हें नुकसान होगा। जिला प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि मंडी में अस्थायी पार्किंग बनाने से पहले व्यापारियों से कोई बातचीत नहीं की गई। गुरुवार को व्यापारियों ने मंडी में आपात बैठक की। इसमें शुक्रवार को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.