Varanasi News: पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था को एमएसएमई पर फोकस जरूरी
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार से एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों पर ज्यादा फोकस करने की मांग की है। गुरुवार को मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में आयोजित बैठक में उद्यमियों ने कहा कि पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है कि एमएसएमई को केंद्र में रखकर औद्योगिक नीतियां लागू की जाएं। उद्यमियों ने प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग फिर उठाई है। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए सकारात्मक माहौल है। लेकिन तीव्र औद्योगीकरण में औद्योगिक भूमि की कमी सबसे बड़ी बाधा है। सरकार लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करके उद्योग भूमि की कमी को कुछ हद तक दूर कर सकती है। लीज होल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.