Varanasi News: पांचों पांडव मंदिर का क्षतिग्रस्त शिखर बना खतरा
वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। शिवपुर के पांचों पांडव मंदिर का क्षतिग्रस्त शिखर श्रद्धालुओं के लिए खतरा बन गया है। पिछले दिनों नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त इस शिखर की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। नगर निगम की लापरवाही से स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश है। स्थानीय लोगों रुपेश, कमलेश केसरी, सदानंद का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सावन में इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु, कांवरिये और स्थानीय लोगों की आवाजाही होती है। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बावजूद मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। क्षतिग्रस्त हिस्से को न तो घेरा गया है और न ही लोगों को सतर्क करने के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.