Varanasi News: पहड़िया से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। विधान परिषद वाराणसी खंड-स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में 24 स्नातक और 10 शिक्षक उम्मीदवारों के लिए 23 अक्तूबर को आठ जिलों के 453 बूथों पर मतदान होगा। इसमें 3.23 लाख मतदाता भागीदार बनेंगे। अकेले वाराणसी में 102 बूथों पर 66952 स्नातक और 7888 शिक्षक मतदाता वोट डालेंगे। गुरुवार की देर शाम पहड़िया मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होकर मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। वाराणसी खंड निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया आते हैं। इन सभी जनपदों में मतदान के पश्चात मतपेटियां पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रॉग रूम में जमा की जाएंगी। मतदान में स्नातक के लिए तकरीबन 2.88 लाख और शिक्षक एमएलसी के लगभग 34,900 मतदाता हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: एमएलसी चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.