वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी। थाने से दो सौ मीटर दूर पहड़िया मंडी के अंदर जुए के बड़े अड्डे पर पहली बार पुलिस ने छापा मारा। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस की छापेमारी में एक लाख 350 रुपये बरामद किए। सात जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए नौ मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पांडेयपुर के प्रचंड कॉलोनी निवासी राजू यादव, पंकज कुमार जायसवाल, पियरिया पोखरी निवासी रोहित पाल, सिगरा के छित्तूपुर निवासी विशाल भारती, छोटा लालपुर निवासी अजय जायसवाल, लालपुर निवासी शशिशेखर तथा कोटवा सरायमोहन (सारनाथ) निवासी राजेश यादव हैं। छापा पड़ते ही कई जुआरी मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां बड़े स्तर पर जुआ कई महीने से चल रहा था। यह भी पढ़ें- Ara News: जुए के अड्डे पर छापा, नगदी के साथ चार जुआरी गिरफ्तार केवल आसपास ही नहीं, दूसरे ...