Varanasi News: पश्चिमी विक्षोभ गिराएगा पारा, बढ़ेगी हल्की ठंड
वाराणसी, नवम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बनारस सहित पूर्वांचल में रविवार से तापमान में गिरावट के संकेत हैं। दिन के तापमान में दो से तीन और रात में करीब दो डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी। शुक्रवार सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इन दिनों सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगे तापमान में गिरावट होगी। इसके साथ कोहरा भी बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मौसम : छठ पूजा के दौरान साफ रहेगा आसमान, सुबह में कोहरे की संभावना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.