Varanasi News: पशु से टकराकर क्रूजर पलटा, चालक की मौत
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बहादुरपुर गांव (चौबेपुर) के पास मंगलवार भोर में एक क्रूजर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चिरईगांव के दीनापुर निवासी चालक 50 वर्षीय अशोक कुमार की मौत हो गई। अशोक कुमार क्रूजर लेकर वाराणसी से गाजीपुर जा रहा था। बहादुरपुर के पास अचानक कोई जानवर सामने आ गया। उससे टकराकर वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चालक को एंबुलेंस से नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। यह भी पढ़ें- क्रूजर पशु से टकराकर पलटी, चालक की मौत यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: गाय पर पलटी पिकअप, गाय मरी
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.