Varanasi News: पशु आहार की बोरी में छिपाया 15 लाख का 31 किलो गांजा, गिरफ्तार
वाराणसी, अक्टूबर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिगरा पुलिस ने बुधवार को गांजा तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। कब्जे से गांजे के 30 पैकेट बरामद किए, जिनका कुल वजन 31.275 किलोग्राम बताया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र के अनुसार सिगरा थाना क्षेत्र के पचपेड़वा स्थित लोहे की पुरानी पानी की टंकी के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान बिहार के बक्सर जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के नवाडेरा गांव निवासी 27 वर्षीय राज किशोर गोंड को गिरफ्तार किया गया। पशु आहार की 10 बोरियां भी मिलीं। जिसकी आड़ में गांजा तस्करी कर रहा था। कार्रवाई करने वाली टीम में सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र, उपनिरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.