Varanasi News: पशुशाला की दीवार ढही, युवक की मौत
वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: मिर्जामुराद, संवाद। राने गांव में मंगलवार देर रात तेज बारिश के दौरान पशुशाला की मिट्टी की दीवार गिर गई। उसके मलबे में दबकर 27 वर्षीय जिलाजीत भारती की मौत हो गई। शिवपूजन भारती का पुत्र जिलाजीत देर रात तेज बारिश के दौरान घर के पीछे जा रहा था। उसी दौरान पशुशाला की कच्ची दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई। मां के शोर मचाने पर जिलाजीत के दोनों भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर करीब एक घंटे बाद जिलाजीत को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मिर्जामुराद में बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाजीत तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.