Varanasi News: पर्यावरण संरक्षण के लिए रोपे गए पौधे
वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी), संवाद। प्रकृति-पर्यावरण संरक्षण के लिए सप्ताहव्यापी वन महोत्सव के तहत बुधवार को अखरी में पौधरोपण और जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि वन संरक्षक रवि कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि डीएफओ निधि चौहान रहीं। अतिथियों ने कहा कि पेड़ मानव जीवन का आधार है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने को पौधरोपण जरूरी है। कहा कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए वन महोत्सव सरीखे कार्यक्रम जरूरी हैं। वन संरक्षक ने कहा कि आज पर्यावरण के समक्ष तमाम चुनौतियां हैं। इनसे निपटने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। मानव जीवन की सुरक्षा के लिए भी यह आवश्यक है। डीएफओ ने कहा कि पौधे लगाकर उन्हें भूलना नहीं चाहिए। उचित देखभाल से ही पर्यावरण को उनका लाभ मिलेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं का पौधरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.