Varanasi News: पर्यटन केंद्र बनेगी ककरमत्ता पोखरी
वाराणसी, अगस्त 2 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएलडब्ल्यू रोड स्थित ककरमत्ता पोखरी शहर का प्रमुख नया पर्यटन केंद्र बनकर उभरेगी। नगर निगम की पहल पर करीब 1.5 बीघा में फैली इस पोखरी को भू-माफियाओं से कब्जामुक्त कराया गया था। शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। प्रोजेक्ट के तहत पोखरी के आसपास रंग-बिरंगी लाइटें और फव्वारे लगाए जाएंगे। इस दौरान पार्षद मदन मोहन तिवारी, श्याम आसरे मौर्य, विनीत सिंह, अतुल पांडेय, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, मुख्य अभियंता सामान्य सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.