Varanasi News: पर्यटन और एआई पर परिचर्चा
वाराणसी, सितम्बर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के विश्व पर्यटन सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को एआई पर परिचर्चा नदेसर स्थित अरबन फूड कोर्ट में हुई। 27 सितंबर को निकाली जाने वाली पदयात्रा के लिए टी-र्शट का वितरण भी किया गया। मुख्य वक्ता अरविंद मिश्र 'गोकुल' रहे। उन्होंने संबंधित विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। एआई की खूबियों और खामियों दोनों पक्ष को भी प्रभावी ढंग से समझाया। कार्यक्रम में गिल्ड के सौरभ पांडेय, रंजीत श्रीवास्तव, परमानंद सिंह, सुशील तिवारी, श्रीकांत शर्मा, पंकज सिंह, अमन, सिद्धार्थ त्रिपाठी, आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.