Varanasi News: परियोजना से आधी आबादी की आर्थिक ताकत बढ़ी
वाराणसी, अगस्त 29 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना से आधी आबादी आर्थिक रूप से सशक्त हुई है। सवाल होगा-कैसे? दरअसल, प्रोजेक्ट में भवन ध्वस्तीकरण के बाद मुआवजा पाने वालों में लगभग 50 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें 90 प्रतिशत संख्या मुस्लिम महिलाओं की है। कहना गलत नहीं होगा कि इस परियोजना में सर्वाधिक महिलाओं को मुआवजा दिया गया। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के लिए अब तक 537 भवन स्वामियों को मुआवजा दिया गया। इनमें लगभग 230 महिलाएं भवन स्वामी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा मुस्लिम औरतें शामिल हैं जिन्हें शरीयत के अनुसार उनके भाइयों के बराबर मुआवजा दिया गया। यही वजह है कि यह सर्वाधिक महिलाओं को मुआवजा देने वाली परियोजना बन गई। पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता केके सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.