Varanasi News: परिजनों ने पुलिस पर लगाया मुकदमा दर्ज न करने का आरोप
वाराणसी, नवम्बर 25 -- Varanasi News: बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन टर्मिनल भवन में सोमवार को समतलीकरण के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से मजदूर रामआसरे राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। परिजनों ने फूलपुर पुलिस पर लिखित तहरीर देने के बावजूद जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। फूलपुर थाना प्रभारी विकास मौर्य ने बताया कि घायल मजदूर के पत्नी ने तहरीर दी है। जांच के बाद चालक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.