Varanasi News: पत्रकारपुरम् कॉलोनी रिटायर प्रोफेसर के घर चोरी
वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। चुप्पेपुर (गिलट बाजार) स्थित पत्रकारपुरम् कॉलोनी में चोरों ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के रिटायर प्रोफेसर सुमन कुमार श्रीवास्तव के बंद मकान से माल उड़ा दिए। वह अपनी पत्नी मधु श्रीवास्तव के साथ नोएडा बेटी के घर गए हैं। चोर बाउंड्री फांदकर उनके दो मंजिला मकान में घुसे। बता दें कि रिटायर प्रोफेसर करीब 10 साल से कॉलोनी में रह रहे हैं। उनके मकान के दोनों गेट पर ताला बंद था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिये छानबीन की। इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मकान मालिक के लौटने के बाद ही चोरी का आकलन होगा। उनकी तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.