वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी। जैतपुरा के ईश्वरगंगी में सोमवार रात मिर्जापुर निवासी ट्रॉली चालक ने पत्नी से विवाद के बाद कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के खैरा निवासी 55 वर्षीय भूरेलाल ईश्वरगंगी स्थित एक निर्माण सामग्री की दुकान पर ट्रॉली चलाता था। सोमवार को वह पत्नी के साथ एक दुकान पर आया था। नशे में पत्नी से कहासुनी होने के बाद उसने पास के कुएं में छलांग लगा दी। भूरेलाल के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: वरुणा नदी में धक्का देकर दोस्त की हत्या में गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...