Varanasi News: पत्ता तोड़ते समय पेड़ से गिरकर युवक की मौत
वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। बहेड़वा गांव में रविवार को महुआ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहा था। अचानक डाली टूटने से उसका संतुलन बिगड़ गया। वह करीब 30 फीट ऊपर से गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि युवक शिनाख्त न होने पर उसका शव मॉर्चरी में रख दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.