वाराणसी, अगस्त 10 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। फूलपुर क्षेत्र के करखियांव (धनखरी) गांव में शनिवार देर रात पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर उसके मायके वाले यहां पहुंचे। उसके भाई ने तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की। करखियांव (धनखरी) गांव में शनिवार रात खाना खाने के बाद उदयभान यादव अपनी पत्नी 35 वर्षीया रिंकी यादव के साथ कमरे में थे। किसी बात पर दंपति के बीच कहासुनी हो गई। मामला शांत होने के बाद दोनों सो गए। यह भी पढ़ें- कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जानघटना का विवरण देर रात साढ़े 12 बजे उदयभान की नींद खुली तो रिंकी बिस्तर पर नहीं थी। उसकी तलाश करते हुए वह दूसरे तल पर पहुंचे। कमरे में वह साड़ी के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। उन्होंने शोर मचाया जिसे सुनकर उनके परिजन मौके पर प...