Varanasi News: पति समेत ससुरालियों पर प्रताड़ना का केस
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर नई बस्ती की आशिया ने पति गुड्डू अहमद हाशमी समेत ससुराल पक्ष के 11 लोगों पर लालपुर पांडेयपुर थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका निकाह भदोही के सनातपुर (सुरियावां) के गुड्डू से 7 अप्रैल 2018 को हुआ। शादी के बाद पति, ससुर मो. इलियास हाशमी, सास रेहाना बेगम, ननदोई मुस्लिम उर्फ कल्लू, देवर कैफ हाशमी तथा ननद निशा उर्फ कबुतर, नसीबा होमा उर्फ नरगीस और जन्नत उर्फ फरहा दहेज में 5 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। तीन लाख रुपये देने के बाद दो लाख रुपये और मांगते रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पांच पर मुकदमा दर्ज बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया गया। आरोपी गोली मारने की धमकी देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.