वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। फुलवरिया के हार्डवेयर व्यवसायी अरविंद कुमार यादव के पड़ोसियों ने उनसे रंगदारी मांग उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने रविवार को दो भाइयों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। उधर, घटनाक्रम से हार्डवेयर व्यवसायी के परिजनों में दहशत है। विनायका प्लाईवुड एंड हार्डवेयर के संचालक अरविंद कुमार यादव ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी कुश यादव और गुड्डू यादव कई महीने से उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रुपये नहीं देने पर दोनों भाइयों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बताया कि 29 जुलाई को अपराह्न साढ़े तीन बजे वे उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने उनसे गाली-गलौज करते हुए रंगदारी की मांग दोहराई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने असलहे निकालने...