वाराणसी, सितम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। नवापुरा (आदमपुर) इलाके में हनुमान फाटक चौकी के निकट गत आठ अगस्त की भोर में मोहल्ले के युवक ताजिम ने पटिया से वार कर 60 वर्षीय पान विक्रेता अशोक चौधरी उर्फ बाबाजी को जख्मी कर दिया था। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में शनिवार रात अशोक चौधरी की मौत हो गई। वारदात में ताजिम ने घटना के समय ही साड़ी कारीगर 42 वर्षीय रवि चौहान उर्फ पप्पू को मौत के घाट उतार दिया था। घटनाक्रम के अनुसार एक दिन पहले चाय पी रहे रवि से हल्की टक्कर के बाद ताजिम ने विवाद कर लिया था। इस दौरान पान विक्रेता अशोक चौधरी ने बीच-बचाव करते हुए ताजिम को फटकार लगाई थी। इससे खार खाए ताजिम ने सबसे पहले चबूतरे पर सो रहे अशोक पासवान के सिर पर पटिया पटका। इसके चंद कदम दूरी पर दुकान का शटर खोलकर अंदर सो रहे रवि चौहान के सिर पर दो बार पटिया प...