Varanasi News: पटाखों ने छीनी 19 की रोशनी, काबाईड गन सबसे घातक
वाराणसी, नवम्बर 6 -- पटाखों से आंखों को नुकसान Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दीवाली पर आतिशबाजी संभल कर करें। पटाखों की चिंगारी ने दो साल में 104 लोगों की आंखों को नुकसान पहुंचाया। इनमें 19 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। चिंता की बात है कि 59 प्रतिशत लोग कार्बाइड गन से घायल हुए थे। घायलों में 80 प्रतिशत लोग 16 वर्ष से कम उम्र के थे। आईएमएस बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान (आरआईओ) में पटाखे से आंखों में चोट लगने से घायल होकर आने वाले मरीज दोगुना हो गए हैं। ऑफ्थेमॉलोजी विभागाध्यक्ष, नेत्र चोट और नेत्र कैंसर विशेषज्ञ प्रो. आरपी मौर्य ने बताया कि वर्ष 2024 में 36 लोग इलाज के लिए आए। इनमें 64 फीसदी शहरी और 36 फीसदी ग्रामीण लोग रहे। पटाखे से घायल होने वाले 21 वर्ष से कम उम्र के युवाओं और बच्चों की संख्या 69 फीसदी रही। ये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.