वाराणसी, अक्टूबर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पैगंबरपुर (सारनाथ) में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में घायल महिला चांदनी बेगम की एक सप्ताह तक चले इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का शव मर्चरी में रखा गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। 15 अक्तूबर को शाम पांच बजे पटाखे बनाते समय विस्फोट से दो मकानों के अगले हिस्से ढह गए। इसमें सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अवैध पटाखा कारोबारी मकानस्वामी राजू खान की पत्नी 38 वर्षीय चांदनी झुलस गई। 13 वर्षीय बेटा आदिल खान मलबे में दबने से जख्मी हो गया। दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला करीब 85 फीसदी झुलसी थी। उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। परिजन उसे दो दिन पहले निजी अस्पताल लेकर गए। वहां पर इलाज के दौरान स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद वापस परिजन गुरुवार ...