Varanasi News: पटाखा बनाते समय विस्फोट से दो मकान ढहे, मां-बेटा जख्मी
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पंचक्रोशी मार्ग के पैगंबरपुर (सारनाथ) में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पटाखे बनाते समय विस्फोट से दो मकान के अगले हिस्से ढह गए। जबकि सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अवैध पटाखा कारोबारी मकानस्वामी राजू खान की पत्नी 38 वर्षीय चांदनी बेगम झुलस गई। 13 वर्षीय बेटा आदिल खान मलबे में दबने से जख्मी हो गया। घायलों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर है। पैगंबरपुर में गली में राजू खान का तीन मंजिला मकान है। परिवार में मां मुन्नी खान, पत्नी 38 वर्षीय चांदनी, पुत्र शाइफा (15), आदिल (13) और पुत्री अरबिया (10) हैं। बताते हैं कि राजू के कई पुश्त से पटाखे बनाने का अवैध धंधा होता आ रहा है। इसका मकान 'मुन्नी खान पटाखा वाली' के नाम से जाना जाता है। मकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.